''सबका साथ, सबका विकास'' को साकार कर रही सरकार : मांझी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी : वर्षों से सत्ता में रही कांग्रेस अपने कार्यकाल में जो काम नहीं कर सकी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं. भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास कर देश को चहुंमूखी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है. उक्त बातें शुक्रवार को डेहरी प्रखंड के मथूरी पंचायत अंतर्गत मौनिया बिगहा गांव में पंडित […]
विज्ञापन
डेहरी : वर्षों से सत्ता में रही कांग्रेस अपने कार्यकाल में जो काम नहीं कर सकी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं. भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास कर देश को चहुंमूखी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है. उक्त बातें शुक्रवार को डेहरी प्रखंड के मथूरी पंचायत अंतर्गत मौनिया बिगहा गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष व बाबा साहेब डाॅ भीमराव अांबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर गया के सांसद हरी मांझी ने कहीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दबे कुचले व गरीबों को मिल रहा है.
इसमें जन धन योजना, फसल योजन, उज्ज्वला योजना आदि शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछड़ा आयोग, डिजिटल इंडिया, कैसलेश आदि कर देश को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाने काम कर रहे हैं. समारोह की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय ओझा ने की. मौके पर जदयू से आये छात्र नेता अमित पांडेय ने अपने डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए. समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, अरुण पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्यनारायण यादव, भोला सिंह, संजय गुप्ता, जिलामंत्री सह प्रखंड प्रभारी अमृता सिंह, मंटू यादव, सुशील यादव, विवेक सिंह, अवधेश अहीर, कृष्णा गुप्ता, वैद्यनाथ पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, राजू रंजन गुप्ता, विजेंद्र पांडेय, राजू सिंह आदि मौजूद थे.
चेनारी >> मल्हीपुर में अंबेडकर की जयंती समारोह में महादलित टोले में ओडीएफ के नोडल पदाधिकारी हिरामन साह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. वहां पर मौजूद लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया. इस अवसर पर मुखिया के पति भोला चौधरी, शिवजगी राम, धर्मेंद्र कुशवाहा, सरोज कुमार, सरोज पासवान, स्वच्छता प्रेरक अरविंद चंद्रवंशी उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
नौहट्टा >> स्थानीय महादलित टोला में राजेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. मौके पर जिप सदस्य महेंद्र कुमार, अरुण कुमार चौबे, विजय सिंह, कुलदीप चौधरी, कृष्णा मेहता, विशाल सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर व श्यामलाल राम आदि मौजूद थे.
करगहर >> बहुआरा में भाजपा नेताओं ने आंबेडकर की जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरायण राम ने की व संचालन दीलिप कुमार सिंह ने किया. मौके पर इसमें अशोक कुमार गुप्ता, सत्यदेव सिंह, धर्मशीला देवी, मुश्ताक अंसारी, राममूर्ति सिंह, राज कुमार राम, गिरधारी सिंह, कमला यादव आदि उपस्थित थे. पंचायत लोक शिक्षा केंद्र करगहर में प्रेरक इंद्रजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी. मौके पर प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, संजय तिवारी, रविशंकर प्रसाद, गुलशन बानो, गीता देवी आदि उपस्थित थे.
उधर, इस मौके पर प्रखंड की सभी पंचायतों के महादलित टोलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसकी देखरेख बीडीओ सैयद सरफराजुदीन अहमद ने की. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लालबाबु कुमार, नोडल पदाधिकारी फरजाना खातून मिथिलेश कुमार, बच्चा सिंह यादव आदि उपस्थित थे. कल्याणपुर पंचायत के योगीपुर महादलित टोला व पंचायत के सभी महादलित टोला में भी पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह की देखरेख में स्वच्छता के प्रति विशेष अभियान चला साफ सफाई का कार्य किया गया.
अकबरपुर >> ऐलापबाद व उचैला में जयंती मनायी गयी. ऐलापबाद में बीडीओ प्रदीप कुमार व सीओ सुगली सेठ ने अांबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. उचैला में बीइओ रामगति बैठा, मुखिया धवंती देवी, प्रेरक प्रदीप कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम में ढेलाबाद निवासी राजद प्रखंड अध्यक्ष राम बहादुर आजाद, भृगुनाथ सिंह, ललन कुमार आदि शामिल थे.
इंद्रपुरी >> गुरुकुल स्कूल, सुजानपुर में अांबेडकर की जयंती मनायी गयी. निदेशक आरपी सिंह के नेतृत्व में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चंद्रा, विनय कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे.
कोचस >> जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह ने समर्थकों के जयंती मनाया. इसमें सरोज सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रमोद पटेल, कामता पटेल, आशा देवी आदि मौजूद थे. बुद्ध अांबेडकर मंच के कार्यक्रम में रामगृही राम, बाल योगेश्वर पासवान, मालिक पासवान, धनंजय कुमार, श्रीकृष्ण पासवान, अमर कुमार खरवार, नरेश राम, डाॅ नंद जी सिंह मौजूद थे. वहीं, परसथुआ में हुए कार्यक्रम में प्रमुख राम अशीष पासवान, जिला पार्षद धनजी शर्मा, पूर्व मुखिया हाशिम अंसारी, उपमुखिया धनंजय शर्मा आदि शामिल थे.
भाजपा ने सभी बूथों पर मनायी जयंती : नोखा >> भजपा ने सभी बूथों पर जयंती मनायी. प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम हुआ. मुख्य कार्यक्रम मेयारी बाजार में हुआ. वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार राम के घर जा कर खाना खाया.
मौके पर चंद्रेश्वर सिंह, अनिल सिंह कामेश्वर, ललित राय आदि मौजूद थे. उधर, सभी लोक शिक्षण केंद्र सह सत्याग्रह केंद्र पर स्वच्छता को लेकर पद यात्रा निकाली गयी. मौके पर ताराध केंद्र पर बीडीओ धर्मेंद्र कुमार उपस्थित हो कर स्वच्छता अभियान को बनाये रखने का आह्वान किया. मौके पर अभिषेक कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




