कुलभूषण जाधव की सुरक्षित घर वापसी के लिए निकाली रैली

Published at :15 Apr 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव की सुरक्षित घर वापसी के लिए निकाली रैली

सासाराम शहर. पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की जीवन की रक्षा के लिए दयानिधि इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे शुक्रवार को सड़क पर निकले. छात्र छात्राओं ने पाकिस्तान द्वारा छल व धोखे से पकड़ कर फांसी की सजा सुना चुके कुलभूषण जाधव के सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से हर संभव प्रयास करने का अनुरोध […]

विज्ञापन
सासाराम शहर. पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की जीवन की रक्षा के लिए दयानिधि इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे शुक्रवार को सड़क पर निकले. छात्र छात्राओं ने पाकिस्तान द्वारा छल व धोखे से पकड़ कर फांसी की सजा सुना चुके कुलभूषण जाधव के सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से हर संभव प्रयास करने का अनुरोध किया. इससे पहले बच्चों ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें सबसे पहले वैशाखी के दिन अमृतसर के जालियांवाला बाग के शहीदों की याद में स्मृति सभा में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
आंबेडकर को भी नमन किया गया. अंत में बच्चों के बीच वाद विवाद व निबंध लेखन का आयोजन हुआ. इसमें काजल, निधि, निखिल, मनीष, सुनिधि, स्वाति, अभिषेक, इशांत सहित कई बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अंकित कुमार, प्रियाराज, समरेश सिन्हा का अहम योगदान रहा. प्रिंसिपल अभिषेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन