शिक्षकों ने की विरोध मुख्य द्वार पर तालाबंदी

सासाराम शहर : अपनी मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षकों ने 22 वें दिन शनिवार को भी बहिष्कार जारी रखा. रोहतास-कैमूर वित्तरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रो रामचंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन […]
सासाराम शहर : अपनी मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षकों ने 22 वें दिन शनिवार को भी बहिष्कार जारी रखा. रोहतास-कैमूर वित्तरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रो रामचंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन हमारी एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसके मंसूबों को हमलोग सफल नहीं होने देंगे. चट्टानी एकता के साथ विरोध जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार समान काम के लिए समान वेतन देने की घोषणा नहीं करेगी, तब तक कॉपी जांच व प्रायोगिक परीक्षा का बहिष्कार जारी रहेगा. मौके पर उदय नारायण सिंह, प्रतिभा सिंह, श्यामपूर्ण पांडेय, चितरंजन कुमार मिश्र, शिवशंकर पाठक, इंदुबाला कुमारी, कुमारी सुषमा, अरूण कुमार सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, अशोक गुप्ता, देवमुनि कुमारी, किरण कुमारी, सुशीला कुमारी, पंकज कुमार, सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




