दक्षिणी क्षेत्र में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Published at :31 Mar 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिणी क्षेत्र में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

सासाराम नगर : शहर के आलमगंज से रामेश्वरगंज चलनिया तक तीन माह से पेयजल आपूर्ति बंद है. पानी के लिए हाहाकार मचा है. गरमी शुरू होते ही इस क्षेत्र में पानी का लेयर काफी नीचे चला जाता है. बाबा सरजू दास उदासीन मठ गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रोबिन केशरी ने कहा कि पीएचइडी व नगर […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : शहर के आलमगंज से रामेश्वरगंज चलनिया तक तीन माह से पेयजल आपूर्ति बंद है. पानी के लिए हाहाकार मचा है. गरमी शुरू होते ही इस क्षेत्र में पानी का लेयर काफी नीचे चला जाता है. बाबा सरजू दास उदासीन मठ गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रोबिन केशरी ने कहा कि पीएचइडी व नगर पर्षद से कई बार पानी की आपूर्ति के लिए संपर्क किया गया.
तीन माह बीत गये अब तक कार्रवाई नहीं हुई. थक हार कर एसडीओ को पत्र लिख कर इस समस्या का निदान करने की गुहार लगायी है. चैत नवरात्र का समय है इस समय पानी की कितनी आवश्यकता होती है. इस का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. जनहित में पेयजल की आपूर्ति शुरू करना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन