8 लाख 37 हजार रुपये हुए मंजूर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

राहत. नौ मजदूरों के परिजनों को मिलेगा लाभ प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लाभ के लिए दिये गये आवेदन पर कार्रवाई शुरू डेहरी कार्यालय : प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लाभ के लिए आवेदन देनेवाले जिले के नौ मजदूरों के परिजनों के लिए राहत देनेवाली खबर है. इस योजना का लाभ देने के […]
विज्ञापन
राहत. नौ मजदूरों के परिजनों को मिलेगा लाभ
प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लाभ के लिए दिये गये आवेदन पर कार्रवाई शुरू
डेहरी कार्यालय : प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के लाभ के लिए आवेदन देनेवाले जिले के नौ मजदूरों के परिजनों के लिए राहत देनेवाली खबर है. इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदन को मंजूरी मिल गयी है.
राज्य से बाहर हादसे के शिकार हुए मजदूरों के आश्रितों के खातों में योजना के रुपये भेजने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. उक्त मजदूरों को योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाने के लिए 837500 रुपये स्वीकृत किये गये हैं. योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बहुत जल्द योजना के रुपये उनके अकाउंट में डाले जायेंगे. अकोढ़ीगोला प्रखंड के अगलू बिगहा निवासी अभिषेक शर्मा जिसकी मौत राजस्थान में हुई थी उसके परिजनों को लाभ मिलेगा.
राकाट प्रखंड के तीन व्यक्तियों की मौत दूसरे राज्यों में हो गयी थी. इनमें से एक नावाडीह निवासी सुरेंद्र प्रसाद तमिलनाडु के डूप्लेक्ट ब्राउंड मिल में काम करता था. दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी थी. गुजय ग्राम निवासी रामाशंकर राय राजस्थान के उदयपुर में मजदूरी करता था. सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गयी थी.
अमौरा निवासी दीपक कुमार पंजाब में मजदूरी करता था. उसकी लाधोवाला रेलवे स्टेशन के निकट रेल दुर्घटना में मौत हो गयी थी. वहीं, राजपुर प्रखंड के ग्राम डेहरी निवासी वीरेंद्र पांडेय पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था. उसकी मौत सड़क हादसे में हो गयी थी. नासरीगंज प्रखंड के कच्छवा गांव निवासी मान सिंह बाजितपुर इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली में काम करता था.
उसकी मौत दुर्घटना में हो गयी थी. दावथ प्रखंड के अवाढ़ी गांव निवासी सुधीर कुमार गुजरात के सूरत में इटीपी प्लांट में काम करते था. उसकी भी मौत दुर्घटना में हो गयी थी. वहीं, चेनारी प्रखंड के रामपुर ग्राम निवासी ऋषिकांत तिवारी के परिजनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. तिवारी ग्रेटर नोएडा में काम करता था. उसकी मौत हो गयी थी. वहीं, सोनी इंटर प्राइजेज हरिद्वार में काम करनेवाले मजदूर नासरीगंज निवासी चंदन सिंह दुर्घटना में आंशिक रूप से अपंग हो गया था. उसे 37500 रुपये मिलेंगे.
योजना का उद्देश्य
दूसरे राज्यों या देशों में काम करनेवाले बिहार के उन मजदूरों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है जिनकी वहां दुर्घटना हुई हो. योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मजदूर की मृत्यु हो जाने की स्थिति में एक लाख रुपये, पूर्ण अपंगता की स्थिति में 75,000 रुपये व आंशिक अपंगता पर 35,000 रुपये देने का प्रावधान है.
जिनके परिजनों को मिल रहा योजना का लाभ
अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, रामाशंकर राय, दीपक कुमार, वीरेंद्र पांडेय, मान सिंह, सुधीर कुमार और ऋषिकांत तिवारी की दूसरे राज्यों में मौत हो गयी थी जबकि चंदन सिंह आंशिक रूप से अपंग हो गया था. चंदन सिंह को भी मुआवजा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




