भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी : शहर के थाना चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल के बढ़ोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाये. पुतला दहन का कार्यक्रम में संयुक्त रूप से भाजपा प्रखंड व नगर इकाई के सदस्यों ने भाग लिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय ओझा […]
विज्ञापन
डेहरी : शहर के थाना चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल के बढ़ोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाये. पुतला दहन का कार्यक्रम में संयुक्त रूप से भाजपा प्रखंड व नगर इकाई के सदस्यों ने भाग लिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय ओझा ने की. पुतला दहन में अरुण पांडेय, कृष्णा तिवारी, गोपाल चौरसिया, प्रभात शेखर, संजय सिंह, विद्यार्थी सिंह, आनंद पांडेय, विवेक सिंह आदि शामिल थे.
कोचस. बिहार सरकार द्वारा बिजली बिल में बढ़ोतरी के विरोध में नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर रविवार को सीएम और ऊर्जामंत्री के पुतले फूंके. मौके पर नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बिहार के किसानों को विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब और हरियाणा की तरह सुविधा देने का वादा किया था. आज किसानों द्वारा उत्पादित धान की खरीद नहीं की गयी. उस पर बिजली बिल की बढ़ोतरी उनकी कमर तोड़ देगी. मौके पर बंटी राय, नरेंद्र जोशी, प्रमोद कुमार मिंटू , धीरज कुमार, सोनू शर्मा, अरविंद ओझा, दिवाकर दूबे, रीतेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




