जनहित मोरचे ने सीएम व सचिव के जलाये पुतले

Published at :08 Feb 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
जनहित मोरचे ने सीएम व सचिव के जलाये पुतले

बीएसएससी का पेपर लीक होने से नाराज चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी सासाराम ऑफिस : जनहित मोरचा ने मंगलवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर बीएसएससी का पेपर लीक होने से नाराज हो कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आयोग के सचिव परमेश्वर राम का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष […]

विज्ञापन

बीएसएससी का पेपर लीक होने से नाराज

चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी
सासाराम ऑफिस : जनहित मोरचा ने मंगलवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर बीएसएससी का पेपर लीक होने से नाराज हो कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आयोग के सचिव परमेश्वर राम का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष छोटे लाल सिंह ने कहा कि सासाराम में गरीब छात्र दिन रात परीक्षा की तैयारी करते है. पेपर लीक होने से मेरिटोरियस छात्र का सेलेक्शन नहीं होता, जबकि इसका फायदा बिना तैयारी किये छात्र उठा रहे हैं.
अगर सरकार पेपर लीक होने पर रोक नहीं लगाती है, तो मोरचा चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. गरीब छात्र महावीर मंदिर के प्रांगण में व रेलवे स्टेशन पर बैठ कर प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं. पेपर लीक होने से मायूस हो जाते हैं. मौके पर दीपक कुमार कुशवाहा, उमेश कुमार, रवींद्र कुमार, राकेश वर्मा, अनुज कुमार, चंदन पाठक, रेहान अंसारी, संजय सिंह, चंदन राम, अनिल बैठा, पवन चंद्रवंशी, मनेंद्र कुमार, आशुतोष उपाध्याय, चुनमुन यादव, सरदार मंजीत सिंह, सुनील चौधरी, सदाम हुसैन, पंकज सिन्हा, राजकिशोर तिवारी, शैलेश पटेल, सुनील चौधरी, मुकेश कुमार, सोनू कुशवाहा सहित मोरचा के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन