ePaper

बिहार : रोहतास में अवैध शराब भट्ठियां चलाने वालों ने छात्राओं को बुरी तरह पीटा, 3 गिरफ्तार

Updated at : 24 Jan 2017 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : रोहतास में अवैध शराब भट्ठियां चलाने वालों ने छात्राओं को बुरी तरह पीटा, 3 गिरफ्तार

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बेदा गांव में अवैध शराब भट्ठियां चलाए जाने की सूचना पुलिस को दिए जाने पर शराब बनाने वालों द्वारा स्कूल से लौट रहीं6 छात्राओं की कल बुरी तरह पिटाई करने के मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बेदा गांव में अवैध शराब भट्ठियां चलाए जाने की सूचना पुलिस को दिए जाने पर शराब बनाने वालों द्वारा स्कूल से लौट रहीं6 छात्राओं की कल बुरी तरह पिटाई करने के मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लन ने आज बताया कि शराब रखने और हिंसा पर उतारु तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गत रविवार को बनरसिया गांव के कुछ लोगों द्वारा पुलिस को बेदा गांव में शराब भट्ठियां चलाए जाने की सूचना दी थी. पुलिस के साथ मिलकर शिकायतकर्ताओं ने बेदा गांव पहुंचकर करीब एक दर्जन लोगों के घर से भारी मात्रा में मसालेदार शराब बरामद किया. बनरसिया गांव के लोगों द्वारा शिकायत करने से आक्रोशित शराब भट्ठियां चलाने वालों ने कल स्कूल से लौट रही गांव की छह छात्राओं की बुरी तरह पिटाई कर दी. उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी.

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद यादव ने आज बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत की गयी कार्रवाई में तीन लोगों की बाती रात्रि गिरफ्तारी की गयी जिन्हें आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उल्लेखनीय है कि बेदा गांव जहां शराब बनाने की अवैध भट्ठियां चलायी जा रही थीं, बिहार सैन्य महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से कुछ ही दूरी पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन