कार्यशाला में हर घर में शौचालय बनवाने का लिया गया संकल्प

मानव शृंखला बनाने को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन नौहट्टा : प्रखंड को खुले में शौचमुक्त करने के लिए व ऐतिहासिक मानव शृंखला बनाने के लिए बीडीओ प्रमोद कुमार ने प्रखंड के सभी अधिकारी प्रतिनिधि शिक्षक आंगनबाड़ी सेविका आशा सरकारी गैरसरकारी संस्थान के निदेशकों आदि कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा […]
मानव शृंखला बनाने को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
नौहट्टा : प्रखंड को खुले में शौचमुक्त करने के लिए व ऐतिहासिक मानव शृंखला बनाने के लिए बीडीओ प्रमोद कुमार ने प्रखंड के सभी अधिकारी प्रतिनिधि शिक्षक आंगनबाड़ी सेविका आशा सरकारी गैरसरकारी संस्थान के निदेशकों आदि कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि सरकार लाख प्रयास करे स्वच्छ करने की लेकिन जब तक सभी का सहयोग नहीं होगा तब तक ओडीएफ नहीं हो सकता.
अधिकारियों ने शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की बात कहीं. तिउरा से शाहपुर तक 20 किमी लंबी मानव शृंखला के लिए प्रत्येक किमी पर एक एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया व मानव शृंखला बनाने के लिए एक रिहर्सल भी कराया गया. प्रतिनिधियों ने खुले में शौचमुक्त गांव बनाने के लिए संकल्प लिया व ओडीएफ बनाने में थानाध्यक्ष से सहयोग करने की अपील की. मौके पर उप प्रमुख विनय कुमार, पीओ योगेंद्र कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी शर्मा, डाॅ मुकेश कुमार, टीवीओ सुमन कुमार, रामलाल उरांव, रामगती बैठा, मुखिया रामप्रवेश राम, नागेंद्र प्रसाद, कौशल्या देवी, विजय कुमार, सरपंच संजय कुमार, ललिता दीक्षित, बजरंगी ठाकुर, कुलदीप चौधरी, राजेंद्र मेहता, उपेंद्र प्रजापति, कुसुम कुमारी, बबलू पाठक, दयाशंकर, गौतम गुप्ता, रामपुकार साह, संजीव मिश्रा, दिनेश मेहता सहित हजारों लोग शामिल थे. संचालन संतोष कुमार ने की.
तिलौथू – पंचायत सरकार भवन चंदनपुरा में मध निषेध अभियान को सफल बनाने को लेकर मुखिया मीरा भारती की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इसमें सभी विधालयों के प्रधानाचार्य वार्ड सदस्य आशा सेविका, सहायिका, टोला सेवक, विकास मित्र आदि शामिल हुए.
बैठक का संचालन राम अधीन भारती ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 21 को तिलौथू बजार से तुतही पुल तक कतारबद्ध होकर मानव शृंखला का निर्माण किया जायेगा. बैठक में विनोद साह, मनोज कुमार, राजकुमार, प्रतिमा देवी, उर्मिला देवी, अफजल अंसारी, रीता देवी, हरिभूषण उत्तम यादव आदि भाग लिये.
अकबरपुर – तेलकप मोड़ पर डाॅ एसपी सिंह के आवास पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राज बहादुर आजाद की अध्यक्षता में मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए बैठक की. श्री आजाद ने प्रखंड के सभी कार्यकर्ता से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया व सरकार का हाथ में हाथ मिला कर साथ देने का आह्वान किया. इस अवसर पर नूर खान, पूर्व जिला पार्षद रंगलाल डोम, सुनील कुमार, जेपी सेनानी सुशील विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, फारूग शाहिद, भोला सिंह, रामचंद्र सिंह, रामलखन सिंह, मोती सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




