क्विज प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

Published at :16 Jan 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

सासाराम. संकल्प सेवा संस्थान की ओर से रविवार को स्थानीय ओझा टाउनहॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को संस्थान के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया. संस्थान की ओर से विगत 18 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में […]

विज्ञापन

सासाराम. संकल्प सेवा संस्थान की ओर से रविवार को स्थानीय ओझा टाउनहॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को संस्थान के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया. संस्थान की ओर से विगत 18 जनवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में शहर के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखायी थी. कार्यक्रम का उद्घाटन औरंगाबाद के एमएलसी राजन कुमार सिंह व भाजपा नेता निवेदिता सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

एमएलसी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. यह बहुत ही सराहनीय पहल है. प्रतियोगिता में वंदना कुमारी को पहला, कौशर परवेज को दूसरा, गोलू कुमार व मो. साजिद को तीसरा स्थान मिला. जूनियर वर्ग में शमशेर आलम को पहला, रंजन कुमार गुप्ता को दूसरा व प्रिंस कुमार को तीसरा स्थान मिला. सीनियर वर्ग में अभिजित रंजन को पहला, रोहन कुमार को दूसरा और राम कुमार यादव को तीसरा स्थान मिला. विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव रजनीश कुमार ने व संचालन अध्यक्ष एसपी वर्मा ने की. संयोजक संजय कश्यप ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर विजय केसरी, आलम, रविशंकर दूबे, विनोद कश्यप आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन