हर गांव में सत्याग्रह सभा होगी : डीएम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आगामी 26 जनवरी से 22 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम सासाराम सदर : मद्यनिषेध अभियान को सफल बनाने के लिए हर गांव में सत्याग्रह सभा की जायेगी. इसकी जानकारी डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में दी. उन्होंने कहा कि यह अभियान का द्वितीय चरण 21 जनवरी से 22 मार्च तक […]
विज्ञापन
आगामी 26 जनवरी से 22 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम
सासाराम सदर : मद्यनिषेध अभियान को सफल बनाने के लिए हर गांव में सत्याग्रह सभा की जायेगी. इसकी जानकारी डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में दी. उन्होंने कहा कि यह अभियान का द्वितीय चरण 21 जनवरी से 22 मार्च तक चलेगा.
इसमें 21 जनवरी को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला बनायी जायेगी. उन्हाेंने कहा कि इस के लिए अनुमंडलीय बैठक कर अनुमंडल वार रूट चार्ट निर्मित किया जायेगा. इसमें शिक्षा विभाग व जीविका की अहम भूमिका होगी. डीएम ने पंचायत स्तरीय व गांव स्तर पर नोडल नियुक्त करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सक्रिय सहभागिता ली जायेगी. इस अभियान में सत्याग्रह विधि का भी प्रयोग किया जायेगा.
वहीं, एसपी एमएस ढिल्लो ने बताया कि 21 जनवरी को नये उत्पाद नीति की वर्षगांठ मनायी जायेगी. जिस में पुलिस प्रशासन की प्रमुख भूमिका व मानव श्रृंखला निर्माण यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व मानव श्रृंखला समाप्ति के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके.
वहीं, उपविकास आयुक्त हाशिम खां ने बताया कि 18 दिसंबर से वार्ड सभा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसमें मानव श्रृंखला में सम्मिलित होने वाले लोगों के आने जाने की सुविधा का प्रबंध बीडीओ करेंगे. पेयजल की व्यवस्था व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था आदि पदाधिकारी करेंगे़ मौके पर सभी अनुमंडलीय पदाधिकारी, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीआरडीए के निदेशक संजय कुमार, जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी सुजय कुमार, डीपीआरओ धर्मवीर सिंह, शिक्षा पदाधिकारी व शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व जीविका उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










