बरफात का जुलूस धूमधाम से निकाला

Published at :13 Dec 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
बरफात का जुलूस धूमधाम से निकाला

डेहरी ऑन सोन : शहर में सोमवार को बरफात का जुलूस धूमधाम से निकाला गया. जुलूस मुख्य बाजार से निकल कर अांबेडकर चौक कैनाल रोड जक्खीबिगहा, स्टेशन रोड, पाली रोड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा. जिस में कामयाब मिल्लत कमेटी आदि ने भाग लिया. जुलूस के दौरान कहीं शहर में शांति भंग न हो, इसके […]

विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन : शहर में सोमवार को बरफात का जुलूस धूमधाम से निकाला गया. जुलूस मुख्य बाजार से निकल कर अांबेडकर चौक कैनाल रोड जक्खीबिगहा, स्टेशन रोड, पाली रोड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा. जिस में कामयाब मिल्लत कमेटी आदि ने भाग लिया. जुलूस के दौरान कहीं शहर में शांति भंग न हो, इसके लिए चौक चौराहों पर जुलूस के रास्ते में सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे.

बिक्रमगंज/सूर्यपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, ईस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर अनुमंडल मुख्यालय सहित जगह-जगह काफिला निकाला गया. शहर के थाना चौक रहमत नगर जमा मस्जिद के पास से काफिला निकल सभी मुख्य पथों का भ्रमण करते हुए तेंदुनी चौक पर पहुंचा. जकाफिले में मुख्य रूप से रबनवाज राजु, कमिटी के अध्यक्ष एकबाल कुरैशी काफी सक्रिय रहे.
सूर्यपुरा प्रतिनिधि के अनुसार सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के बलिहार, बारून, करमा, मदैना, अगरेड़खुर्द व अन्य गांव में सोमवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन