कोहरा बना धान की खरीद में बड़ी बाधा

Published at :09 Dec 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरा बना धान की खरीद में बड़ी बाधा

194 क्रय केंद्रों में 113 केंद्रों पर ही उपलब्ध है धान की नमी मापक यंत्र सासाराम सदर : जिले में धनकटनी जोरों पर है. धान खेत से खलिहान तक पहुंच चुका है. कई किसान दवनी कर बेचने के लिए तैयार हैं. परंतु, एक सप्ताह से बढ़े ठंड ने किसानों की धान की खरीदारी पर पानी […]

विज्ञापन
194 क्रय केंद्रों में 113 केंद्रों पर ही उपलब्ध है धान की नमी मापक यंत्र
सासाराम सदर : जिले में धनकटनी जोरों पर है. धान खेत से खलिहान तक पहुंच चुका है. कई किसान दवनी कर बेचने के लिए तैयार हैं. परंतु, एक सप्ताह से बढ़े ठंड ने किसानों की धान की खरीदारी पर पानी फेर दिया है. इन दिनों कोहरा अपना रंग दिखा रहा है. इसी वजह से किसानों के धान सूख नहीं रहे हैं.
धान नहीं सूखने से किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसान मजबूरन धान को औने-पौने भाव में बेच रहे हैं. प्रशासन द्वारा एक दिसंबर की से ही धान खरीदारी शुरू करने की घोषणा की गयी थी. एक सप्ताह के बाद धान की खरीदारी का खाता नहीं खुल सका. जिले में कुल धान खरीदारी के लिए करीब 194 क्रय केंद्र बनाये गये है. पंरतु, पैक्स या व्यापार मंडल धान में नमी रहने की वजह से खरीदारी करने से हाथ खड़े कर दिये है. धान की खरीद से इनकार कर रहे हैं. सरकार द्वारा धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है. किसानों को एक तरफ नोटबंदी की मार झेल रहे है. दूसरी तरफ धान में नमी रहने से दोनों तरफ से किसान उलझन में फंस गये हैं.
लोजपा जिला मिडिल प्रभारी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धान की खरीदारी नहीं हो रही है. शादी विवाह में फंसे किसान मजबूरी में बिचौलियों को औने पौने दामों में धानों को बेच रहे हैं.
दो लाख से अधिक एमटी धान खरीद का लक्ष्य: जिले में दो लाख 10 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य है. इसमें साधारण धान 1470 व ए ग्रेड 1510 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदने की योजना है. जिसमें पैक्स व व्यापार मंडल से क्रय केंद्र पर खरीदारी निर्धारित है. पंचायत स्तर पर पैक्स व प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल को धान की खरीदारी का जिम्मेदारी है, परंतु विभागीय सूत्रों से धान के नमी को वजह से खरीदारी शुरू नहीं हुई है. सरकार द्वारा नमी में न्यूनतम 17 प्रतिशत तक सीमा निर्धारित है.
बोले अधिकारी
जिले में 19 अंचल व व्यापार मंडलों में किसान सहायता केंर खोला गया है. केंद्रों पर किसानों की रजिस्ट्रेशन के अलावा एलपीसी 48 घंटे का उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है. किसानों की हर जरूरतमंद पहल पर शीघ्र ही धान की खरीदारी शुरू की जायेगी
अनिमेष कुमार पराशर, डीएम, रोहतास
धान की खरीदारी को ले कर सारी तैयारी कर ली गयी है. परंतु, कोहरे की वजह से किसानों की धान सूखे नहीं है. नमी मापने पर 22 प्रतिशत है. जबकि17 प्रतिशत निर्धारित है. धान की नमी में कमी आने पर शीघ्र क्रय शुरू कर दिया जायेगा.
निकेश कुमार, डीसीओ, रोहतास
13 हजार किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन
जिले में कुल 184 पैक्सों व 10 व्यापार मंडलों के क्रय केंद्रों पर 13 हजार किसानों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है. अभी कई किसान का रजिस्ट्रेशन से वंचित है. सरकार पंजीकृत व्यापार मंडलों को जिम्मेदारी दी है.
धान की नमी को मापने के लिए सरकार द्वारा जिले में कुल 194 क्रय केंद्रों में से मात्र 113 क्रय केंद्रों पर ही नमी मापक यंत्र उपलब्ध है. जिससे किसानों के धान की नमी को माप कर उन्हें निर्धारित खरीदारी करने की योजना है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, अभी तक धान की नमी 22/23 प्रतिाशत नापी गयी है. जबकि, सरकार खरीदारी के लिए न्यूनतम 17 प्रतिशत तय की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन