रुकी भांजी की सगाई, सदमे में बेहोश हुई पत्नी, अस्पताल में चल रहा इलाज

बिक्रमगंज : ट्रेन हादसे की जद में आये बिक्रमगंज के एक बीएसएफ जवान अनिल किशोर की मौत हो गयी. वह बिलखुरिया मठिया गांव के रहनेवाले थे. वह अपनी एक भांजी की सगाई के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे. उनकी मौत की खबर पर रविवार को ही होनेवाली उनकी भांजी की सगाई तो रुक […]
बिक्रमगंज : ट्रेन हादसे की जद में आये बिक्रमगंज के एक बीएसएफ जवान अनिल किशोर की मौत हो गयी. वह बिलखुरिया मठिया गांव के रहनेवाले थे. वह अपनी एक भांजी की सगाई के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे. उनकी मौत की खबर पर रविवार को ही होनेवाली उनकी भांजी की सगाई तो रुक ही गयी, वहीं उनकी पत्नी माधवी देवी गहरे सदमे में डूब गयीं.
उनकी हालत खराब देख उन्हें एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. देर शाम तक परिजन, दोस्त व रिश्तेदार उनका शव गांव पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे थे. पूरे गांव में मातम का माहौल है. सबकी आंखें नम हैं. उनके पिता बृजबिहारी सिंह भी बीएसएफ की सेवा में थे. पिछले करीब 10 वर्षों से बीएसएफ में रह कर देश की सेवा कर रहे अनिल किशोर गुजरात से लगनेवाली देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात थे. हाल में उनकी बहन बिमला की पुत्री की शादी तय हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










