ePaper

ट्रेन की चपेट में आयीं ट्यूशन जा रही सहेलियां, दो सगी बहनों की मौत

Updated at : 19 Nov 2016 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आयीं ट्यूशन जा रही सहेलियां, दो सगी बहनों की मौत

सासाराम : बिहार के सासाराम में शनिवार को हुए हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना जिले के धनपुरवा रेलवे गुमटी के पास की है. यहां रेल ट्रैक को पार करने के दौरान ये हादसा हुआ. बताया जाता है कि हादसे के वक्त छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं. इस घटना […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के सासाराम में शनिवार को हुए हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना जिले के धनपुरवा रेलवे गुमटी के पास की है. यहां रेल ट्रैक को पार करने के दौरान ये हादसा हुआ. बताया जाता है कि हादसे के वक्त छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं. इस घटना में एक और लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बहनें सासाराम शहर के न्यू एरिया का रहने वाली थीं. घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद रेल पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि सगी बहनें नेहा और ज्योति गौरक्षणी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान ये हादसा हुआ. हादसे के बाद से मृतक लड़कियों के मुहल्ले में मातम का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन