उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर काटा केक

Published at :10 Nov 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर काटा केक

सासाराम : युवा राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर मनाया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 127 किलोग्राम का केक काटा. जन्मदिन का पालन कार्यकर्ताओं ने युवा संकल्प दिवस के रूप में किया. पूरा कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने […]

विज्ञापन
सासाराम : युवा राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर मनाया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 127 किलोग्राम का केक काटा. जन्मदिन का पालन कार्यकर्ताओं ने युवा संकल्प दिवस के रूप में किया. पूरा कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने किया.
कार्यक्रम में युवा राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले के गांवों में चरणबद्ध तरीके से दस हजार पौधे लगाये जायेंगे. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष विजयमंडल ज्योति रंजनी, वीरेंद्र, अरविंद यादव, तौकीर मंसूरी, रामानुज शिवानंद यादव, अशोक महतो, मु0 राजा, राजा राम प्रजापति, प्रियांशु पाण्डेय, उपेंद्र कुमार, रवि शंकर मंडल, रामाशंकर सिंह, जितेंद्र नटराज, शोहराबुद्दीन नेयाज हुसैन, धंनजय सिंह,चंद्रमोहन पाण्डेय आदि शामिल थे. वहीं शवसागर में प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में उप मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. 27वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. युवा समर्थकों ने 127 दीप जला व केक काटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन