कार्यक्रम में मंत्री व विधायक होंगे उपस्थित

सासाराम शहर : छठ पूजा के पावन अवसर पर छह नवंबर रविवार को संझौली प्रखंड के चैता नर्वद गांव में बकस बाबा के स्थान पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक नवोदित कलकार अपने स्वर का जादू बिखेरेंगे.कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास समिति चैता नर्वद के […]
सासाराम शहर : छठ पूजा के पावन अवसर पर छह नवंबर रविवार को संझौली प्रखंड के चैता नर्वद गांव में बकस बाबा के स्थान पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक नवोदित कलकार अपने स्वर का जादू बिखेरेंगे.कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास समिति चैता नर्वद के तत्वावधान में किया जा रहा है.आयोजन समिति के सदस्य व जदयू नेता धनंजय भाई पटेल ने बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सूबे की पर्यटन मंत्री अनीता देवी, काराकाट विधायक संजय यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे. कलाकारों में बाबा क्रांति, अभिषेक पांडेय, पंकज प्रीत, अजीत अनमोल, कंचन आर्या, पुष्पा राज, शिल्पा शर्मा, गुप्तेश्वर राज, सुदामा जी व्यास आदि सांस्कृतिक समारोह में अपना जलवा बिखेरेंगे. समारोह में उपस्थित व कलाकारों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










