ट्रेन में शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर : रेल पुलिस गुरुवार को गोमो-मुगलसराय पैसेंजर से देशी शराब की 45 पाउच के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि ट्रेन में सर्च के दौरान डेहरी के खरवार टोली निवासी नीतू देवी के पास से देशी शराब की 45 पाउच बरामद किया गया. महिला ने बताया […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : रेल पुलिस गुरुवार को गोमो-मुगलसराय पैसेंजर से देशी शराब की 45 पाउच के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि ट्रेन में सर्च के दौरान डेहरी के खरवार टोली निवासी नीतू देवी के पास से देशी शराब की 45 पाउच बरामद किया गया. महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद घर की माली स्थिति खराब हो गयी थी. औरों को शराब धंधा करते देख वह भी इस धंधा में लग गयी. तीसरी बार वह झारखंड से शराब ले कर आ रही थी. डेहरी में ही उतरना था. प्लेटफाॅर्म पर पुलिस को देख डर से नहीं उतर सकी.
महिला को अग्रेतर कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में गया भेज दिया गया. गौरतलब है कि झारखंड से शराब लाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है.
बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से रेल पुलिस 480 देशी शराब का पाउच सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार की थी. रेल थानाध्यक्ष की मानें तो झारखंड से आनेवाली ट्रेन से शराब की बरामदगी हो रही है. पुलिस द्वारा लगातार ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










