एसबीआइ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

नोखा. भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने जागरूकता अभियान चलाया. सतर्कता सप्ताह के तहत काली मंदिर के धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पटना के प्रयोगशाला के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, एकांकी के माध्यम से इसकी जानकारी लाेगों को दी़ निदेशक शंभु कुमार द्वारा निर्मित नाटक का मूर्त रूप देते […]
विज्ञापन
नोखा. भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने जागरूकता अभियान चलाया. सतर्कता सप्ताह के तहत काली मंदिर के धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पटना के प्रयोगशाला के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, एकांकी के माध्यम से इसकी जानकारी लाेगों को दी़ निदेशक शंभु कुमार द्वारा निर्मित नाटक का मूर्त रूप देते गौतम, सत्यजीत, अभिषेक, रवि कुमार, अभिषेक आनंद, हिरालाल ने बताया कि सतर्कता अर्थात पूर्ण सतर्कता बरतने की बात कही. ईमानदारी को प्रोत्साहन देने व भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता की बात कही.
इसमें उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी कि हम न गलत करेंगे न ही गलत करने के लिए किसे को रिश्वत देंगे. फर्जी कॉल से सावधानी बरतें. कभी भी अपना एटीएम कार्ड किसी को दें न ही अपना कार्ड का पासर्वड किसी को बताये. क्योंकि, इससे आपके बैंक से पैसा उचक्के निकाल लेगे. मौके पर एसबीआइ के उप शाखा प्रबंधक ज्योति किरण, शाखा प्रबंधक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड पार्षद राजेंद्र तिवारी आदि रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










