28 को शिक्षक संघ करेगा विधानसभा का घेराव

Published at :03 Nov 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
28 को शिक्षक संघ करेगा विधानसभा का घेराव

सासाराम शहर. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक जिला इकाई की बैठक बुधवार को रौजा पार्क में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व सचिव अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से की. संचालन जिला महामंत्री जगन्नाथ सिंह ने किया. बैठक में शिक्षकों ने सेवा शर्त के प्रकाशन में विलंब होने पर चिंता व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष ने सरकार पर […]

विज्ञापन
सासाराम शहर. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक जिला इकाई की बैठक बुधवार को रौजा पार्क में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व सचिव अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से की. संचालन जिला महामंत्री जगन्नाथ सिंह ने किया. बैठक में शिक्षकों ने सेवा शर्त के प्रकाशन में विलंब होने पर चिंता व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष ने सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि शिक्षकों को स्कूलों में समायोजन का झांसा देकर मुख्य मांग एेच्छिक स्थानांतरण, स्नातक ग्रेड पे, पीएफ, मातृत्व अवकाश आदि मांगों से वंचित किया जा रहा है.
सेवाशर्त के प्रकाशन में विलंब होने के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है. सेवार्शत प्रकाशन की मांग को ले राज्य इकाई के आह्वान पर 28 नवंबर को बिहार विधानसभा का घेराव किया जायेगा. रैली को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया है. बैठक में उदय पाल, बब्लू सिंह, जगनारायण पासवान, अखिलेश कुमार आजाद, श्रवण कुमार, राजबली सिंह, बृजबिहारी सिंह, राजा राम , विश्वजीत, संतोष पाल, विकास कुमार, अशाेक कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन