मिठाई खरीदने में बरतें सावधानी

सासाराम शहर : दीपावली पर मिलावटखोरों की सक्रियता बढ़ गयी है़ सबसे ज्यादा मिलावट मिठाई में की जा रही है. मिलावट के लिए यूरिया, कॉस्टिक सोडा, डिटर्जेट जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक होते हैं. प्रशासन की सुस्ती के कारण मिलावट का कारोबार फल-फूल रहा है. कुछ जानकार […]
सासाराम शहर : दीपावली पर मिलावटखोरों की सक्रियता बढ़ गयी है़ सबसे ज्यादा मिलावट मिठाई में की जा रही है. मिलावट के लिए यूरिया, कॉस्टिक सोडा, डिटर्जेट जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक होते हैं. प्रशासन की सुस्ती के कारण मिलावट का कारोबार फल-फूल रहा है. कुछ जानकार लोग बताते हैं कि तेल,
रिफाइंड व घी से लेकर दूध व पनीर तक में खतरनाक रसायन मिलाया जा रहा है दुकानों में छापेमारी नहीं होने के कारण मिलावट का धंधा करने वाले आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं. ऐसे बरतें सतर्कता : खोये की बनी रंगीन व चांदी का वर्क लगी मिठाइयों को खरीदने से परहेज करें. पहले मिठाई को चख कर देखें, स्वाद ठीक न होने पर उसे हाथ में लेकर देखें कि उसमें चिकनाई कितनी है खट्टी और बदल चुके स्वाद वाली मिठाई न खरीदें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










