डॉक्टर व कर्मचारियों को पीटा

Published at :19 Sep 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर व कर्मचारियों को पीटा

नवादा सदर : सदर अस्पताल में इलाज व ड्यूटी दोनों ही सुरक्षित नहीं रह गया है. कभी भी उत्पात मचाने वाले हंगामा करके लोगों में दहशत बना सकते हैं. इस दौरान आप अस्पताल में तैनात सैफ व होमगार्ड जवान से सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. ऐसा ही वाक्या शुक्रवार की रात सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
नवादा सदर : सदर अस्पताल में इलाज व ड्यूटी दोनों ही सुरक्षित नहीं रह गया है. कभी भी उत्पात मचाने वाले हंगामा करके लोगों में दहशत बना सकते हैं. इस दौरान आप अस्पताल में तैनात सैफ व होमगार्ड जवान से सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. ऐसा ही वाक्या शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में एक डॉ के साथ हुई.
अकबरपुर प्रखंड के इंदौल निवासी सत्येंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र साजन पासवान को डायरिया की शिकायत पर शुक्रवार की शाम सात बजे सदर अस्पताल में भरती कराया गया था.
भरती के बाद डॉ द्वारा उसका इलाज भी किया जाता रहा. लगातार पानी चढ़ाये जाने के बाद भी डायरिया पीड़ित साजन ने दो बजे रात में दम तोड़ दिया. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉ मनोज कुमार को काफी भला बुरा कहा. इतने के बाद भी मन नहीं भरा तो 10 मिनट के दौरान ही परिजनों के लगभग 40 समर्थक अस्पताल पहुंच कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. हंगामा करने वाले लोगों ने डॉ मनोज की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना से अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. घटना की सूचना पाकर सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचे, परंतु अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान और सैफ के जवानों ने असामाजिक तत्वों को रोकने की हिम्मत तो दूर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच भी नहीं पाये.
पुलिस को दी गयी है लिखित सूचना : घटना के बाद शनिवार को घटना से संबंधित एक लिखित सूचना नगर थाने में दी गयी है. इसमें अज्ञात लोगों द्वारा अस्पताल में हंगामा करने के साथ डॉ मनोज कुमार व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की शिकायत की गयी है. सदर अस्पताल में हुई वारदात की सभी गतिविधियां अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया है.
नहीं पहुंची मौके पर पुलिस : सदर अस्पताल में हुई घटना के दौरान 10 कदम की दूरी पर रहे होमगार्ड जवान व सैफ नहीं पहुंचे. अस्पताल के कर्मचारी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते रहे और होमगार्ड जवान चैन की वंशी बजाते रहे. होमगार्ड के जवान रात में ड्यूटी नहीं करते ये साबित हो गया. जवानों का कहना है कि किसी ने सूचना नहीं दी. सैफ का कहना है कि हमारी ड्यूटी जेल से आये बंदियों की सुरक्षा के लिए है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन