खूब पढ़ें, आगे बढ़ें

Published at :16 Sep 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
खूब पढ़ें, आगे बढ़ें

बाेले रेल एसपी-सासाराम अनूठा शहर, जहां इतनी संख्या में स्टूडेंट्स प्लेटफॉर्म पर बनाते हैं कैरियर छात्र चाहेंगे, तो तैयारी कराने के लिए योग्य पुलिस अधिकारी को भेजा जायेगा आइकार्ड से छात्रों को होगा फायदा किसी तरह की कार्रवाई के दौरान नहीं होगी गिरफ्तारी सासाराम (शहर) : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर पढ़नेवाले छात्रों को […]

विज्ञापन
बाेले रेल एसपी-सासाराम अनूठा शहर, जहां इतनी संख्या में स्टूडेंट्स प्लेटफॉर्म पर बनाते हैं कैरियर
छात्र चाहेंगे, तो तैयारी कराने के लिए योग्य पुलिस अधिकारी को भेजा जायेगा
आइकार्ड से छात्रों को होगा फायदा किसी तरह की कार्रवाई के दौरान नहीं होगी गिरफ्तारी
सासाराम (शहर) : स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर पढ़नेवाले छात्रों को रेल पुलिस आइकार्ड देगी. ये बातें औचक निरीक्षण में पहुंचे रेल एसपी जीतेंद्र मिश्र ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से मिलने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा व संरक्षण के मद्देनजर उन्हें आइकार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. एसपी ने कहा कि छात्रों के उत्साह व लगन को देख उन्हें रोकना मुनासिब नहीं होगा. वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें यही मेरी कामना है.
इन छात्रों को पुलिस अपने मित्र के तौर देखती है. छात्रों का यह प्रयास अनूठा है. सासाराम ऐसा पहला शहर है. जहां के इतनी भारी तादाद में छात्र अपना कैरियर बनाने के लिए रेलवे के प्लेटफॉर्म को चुने हैं.
छात्र चाहेंगे तो रेल पुलिस में कार्यरत योग्य पुलिस अधिकारी उनकी तैयारी के लिए यहां भेजे जायेंगे. उन्होंने कहा कि आइकार्ड से छात्रों को फायदा होगा. स्टेशन पर किसी तरह की कार्रवाई के दौरान कोई निर्दोश छात्र पुलिस की गिरफ्त नहीं आयेगा. इससे संदिग्धों की पहचान करने में पुलिस को आसानी होगी. गौरतलब है कि सासाराम रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र आपस में डिवेट व पेपर शेयर करते हैं. देर रात तक स्टेशन पर लगे लाइटों के नीचे इनका जमावड़ा लगा रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन