प्रसूता की मौत, हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

महादेवा निवासी बैजनाथ पासवान ने बेटे का बाप बनने पर बांटी थी मिठाई शाम चार बजे से बिगड़ने लगी थी मरीज की हालत सासाराम (रोहतास) : सदर अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये अौर अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा करने लगे़ सूचना पर […]
विज्ञापन
महादेवा निवासी बैजनाथ पासवान ने बेटे का बाप बनने पर बांटी थी मिठाई
शाम चार बजे से बिगड़ने लगी थी मरीज की हालत
सासाराम (रोहतास) : सदर अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये अौर अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा करने लगे़ सूचना पर पहुंची मॉडल थाने की पुलिस ने परिजनों को समझा कर स्थिति को सामान्य बनाया. जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी बैजनाथ पासवान पत्नी शारदा देवी (30) वर्ष को प्रसव के लिए मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल लेकर आये. जांच के बाद महिला चिकित्सक ने कहा कि सब ठीक है. दो घंटे में सामान्य डिलिवरी हो जायेगी. सब कुछ ठीक चल रहा था. लगभग दो बजे शारदा देवी एक बच्चे को जन्म दी. बेटे के पिता बनने पर बैजनाथ पासवान खुशी से झूम उठे. हजारों रुपये की मिठाई खरीद अस्पताल कर्मियों व मरीजों को खिलाया. सभी खुश थे. महिला वार्ड में प्रसव के लिए आयी अन्य महिला व उनके परिजन उनके खुशी में हुए.
डॉक्टर व नर्स की कोई गलती नहीं
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने कहा कि महिला की स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी. प्रसव के बाद उसकी स्थिति बिगड़ती गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. इसमें डॉक्टर व नर्स की कोई गलती नहीं है. उधर, नवजात बच्चे की स्थिति भी गंभीर है. उसे सदर अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है. डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की लगातार जांच कर रहे हैं. प्रभारी सिविल सर्जन के देख-रेख में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.
अचानक चार बजे महिला को दर्द शुरू हुआ. सभी समान्य स्थिति समझ रहे थे कि डिलिवरी के बाद होने की शिकायत होती है. दवा व इंजेक्शन लगाया गया. दर्द घटने के बजाय बढ़ता गया.
लगभग आठ बजे महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. वार्ड से डॉक्टर व नर्स भी गायब हो गये. आखिरकार रात नौ बजे महिला ने दम तोड़ दिया. जैसे ही महिला की मौत की जानकारी हुई परिजन आक्रोशित हो गये और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे. अस्पताल परिसर में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना पर पहुंची मॉडल थाने की पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद माहौल को शांत किये. गुरुवार की सुबह मृतका के पति के बयान पर डॉक्टर नर्स के विरुद्ध लापरवाही बरतने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराया गया. मॉडल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि अज्ञात डॉक्टर व नर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










