बोलेरो से कुचल कर बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज : वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर स्थित शेखपुरवा दरियापुर गांव के भोलास्थान के नजदीक रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में शेखपुरवा निवासी नवल यादव की आठ वर्षीय पुत्री सुरूची कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर विरोध जताया. जानकारी के अनुसार, बच्ची गांव के भोलास्थान के समीप […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज : वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर स्थित शेखपुरवा दरियापुर गांव के भोलास्थान के नजदीक रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में शेखपुरवा निवासी नवल यादव की आठ वर्षीय पुत्री सुरूची कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर विरोध जताया. जानकारी के अनुसार, बच्ची गांव के भोलास्थान के समीप बच्चों के साथ खेल रही थी.
इसी बीच खरांठ की ओर से तेज गति से आ रहा बोलेरो बच्ची को रौंदते हुए पार कर गया. इससे बच्ची की मौत घटना स्थल पर हो गयी. ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन का पीछा कर वारिसलीगंज बाइपास में पकड़ कर चालक की बेरहमी से पिटाई की तथा वाहन को घटना स्थल पर ले गया. घटना की सूचना मिलने के बाद बीडीओ प्रभात केसरी, थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, केके मिश्रा आदि पहुंच कर मामले को शांत कराया. मृतका के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक सौंपा गया. बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, चालक श्रवण रविदास का इलाज पुलिस अभिरक्षा में स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










