महादेव खोह मंदिर के जंगल में लगी आग

Published at :06 May 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
महादेव खोह मंदिर के जंगल में लगी आग

मंदिर में घिरे थे कई साधु व भक्त वन विभाग की टीम पहुंची देर रात तक आग बुझाने का होता रहा प्रयास नौहट्टा : रोहतास प्रखंड के महादेव खोह गुफा मंदिर के समीप के जंगल में गुरुवार को आग लग गयी. आग लगने से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. मंदिर के पुजारी करूणानंद […]

विज्ञापन
मंदिर में घिरे थे कई साधु व भक्त वन विभाग की टीम पहुंची
देर रात तक आग बुझाने का होता रहा प्रयास
नौहट्टा : रोहतास प्रखंड के महादेव खोह गुफा मंदिर के समीप के जंगल में गुरुवार को आग लग गयी. आग लगने से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. मंदिर के पुजारी करूणानंद महराज ने बताया कि जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है. आग से जंगल की लकड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है. इसमें कई साधु संत भी घिर गये हैं. आग लगने की सूचना डीएफओ व वन विभाग के अन्य अधिकारियों को दी गयी है. डीएफओ एसके शामी ने भी बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिली है. कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है.
सूत्रों के अनुसार, आग लगने की सूचना के कई घंटों बाद वनकर्मी वहां पहुंचे हैं. समाचार लिखे जाने तक आग को बुझाया नहीं जा सका था़ फॉरेस्टर मंगला पाठक ने बताया कि हमलोग अपने सहयोगियों के साथ जल्द हीं आग को बुझा कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे. आग बुझाने वालों में मुरारी नन्द तिवारी, शमशाद खां, संतोष राम, पिंटू राम आदि वनकर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन