Advertisement
हाइकोर्ट के आदेश का हुआ स्वागत
बिहार दस्तावेज नवीस संघ ने की बैठक सासाराम (सदर) : बिहार दस्तावेज नवीस संघ की रोहतास शाखा की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव ने की. बैठक में सर्व सम्मति से उच्च न्यायालय पटना द्वारा कातीब (दस्तावेज नवीस) की अनुज्ञप्ति पर अंतरिम रोक लगाते हुए राहत दी है. […]
बिहार दस्तावेज नवीस संघ ने की बैठक
सासाराम (सदर) : बिहार दस्तावेज नवीस संघ की रोहतास शाखा की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव ने की. बैठक में सर्व सम्मति से उच्च न्यायालय पटना द्वारा कातीब (दस्तावेज नवीस) की अनुज्ञप्ति पर अंतरिम रोक लगाते हुए राहत दी है. इस पर सभी दस्तावेज नवीस संघ के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए न्यायालय का सम्मान किया.
बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह भी हमलोगों को उम्मीद है कि सरकार द्वारा असंवैधानिक गैर कानूनी व मनमानी आदेश को न्यायालय निरस्त कर कातिबों के पक्ष में फैसला देगा. यह भी उम्मीद है कि प्रशासन न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए हम कातिबों द्वारा लिये गये दस्तावेज को स्वीकार किया जायेगा. मौके पर रामकृष्ण सिंह, मृत्युंजय कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, हरवंश तिवारी, कन्हैया, विक्रमा राम, महेंद्र सिंह, विजय कुमार लाल, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement