घंटों बाधित रही बिजली पानी की हुई किल्लत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

विभाग ने बताया, पटना सीएलडी से ही हुई बिजली की कटौती सासाराम : जिले भर में बिजली व्यवस्था ठप हो गयी है. पीने के पानी के लिए लोग दिन भर तरसते रहे. व्यावसायिक प्रतिष्ठान व घरों में दिन भर जेनेरेटर चला कर लोग अपने आवश्यक कार्य को पूरा किया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर […]
विज्ञापन
विभाग ने बताया, पटना सीएलडी से ही हुई बिजली की कटौती
सासाराम : जिले भर में बिजली व्यवस्था ठप हो गयी है. पीने के पानी के लिए लोग दिन भर तरसते रहे. व्यावसायिक प्रतिष्ठान व घरों में दिन भर जेनेरेटर चला कर लोग अपने आवश्यक कार्य को पूरा किया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर 12 बजे से ही जिले भर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गयी है.
इसके कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दिन भर जेनेरेटर चलते रहे. जिन घरों में चापाकल नहीं है. वहां पानी के लिए हाहाकार मचा रहा. बैंक कॉलोनी निवासी मुन्ना बाबा ने बताया कि कॉलोनी के अधिकतर घरों में मोटर पंप द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गयी है. जलापूर्ति की व्यवस्था काॅलोनी तक नहीं पहुंची है. कुछ घरों में ही चापाकल लगा है.
ऐसे में बिजली अापूर्ति से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान है. गोला बाजार में आटा चक्की लाने वाले मधुकर राय कहते हैं कि आपूर्ति बाधित रहने से व्यापार पूरी तरह ठप पड़ गया है. इस संदर्भ में कार्यपालक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि विद्युत कटौती पटना सीएलडी से ही है. यहां से कुछ नहीं किया जा सकता है. शाम 6-30 बजे तक आपूर्ति हो जायेगी. गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह से बिजली में कटौती होने के कारण लोग गरमी और पेयजल की समस्या से दो चार हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










