रंगे हाथ पकड़ाया चोर, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Published at :28 Apr 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
रंगे हाथ पकड़ाया चोर, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

बिक्रमगंज (कार्यालय) : शिवपुर गांव में घर का ताला तोड़ चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ जमकर पिटायी की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जख्मी चोर को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने उसे सासाराम सदर अस्पताल में रेफर […]

विज्ञापन

बिक्रमगंज (कार्यालय) : शिवपुर गांव में घर का ताला तोड़ चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ जमकर पिटायी की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जख्मी चोर को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने उसे सासाराम सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है. रामपुजन सिंह का पूरा परिवार कहीं शादी समारोह में गया था. घर में ताला लगा था. देर रात रामपुजन सिंह के परिवार का कोई सदस्य घर आया,

तो घर का दरवाजा खुला देख हो हल्ला शुरू कर दिया. इससे ग्रामीण जमा हो गये और चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटायी की.

इससे वह जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर चोर को अपने कब्जे लेकर उसे इलाज के लिए भेज दिया है. पकड़ा गया चोर की पहचान मोहनिया नयी बाजार निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन