आतिशबाजी से किसान की कमाई राख

Published at :22 Apr 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
आतिशबाजी से किसान की कमाई राख

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : क्षेत्र के बंधपा गांव में बरात में आतिशबाजी से खलिहान में रखे तीन बीघे के गेहूं के बोझे जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में सीताराम सिंह के घर बरात आयी थी. दरवाजा लगाने के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी समीप के खलिहान में जा गिरी. खलिहान में […]

विज्ञापन
अकोढ़ीगोला (रोहतास) : क्षेत्र के बंधपा गांव में बरात में आतिशबाजी से खलिहान में रखे तीन बीघे के गेहूं के बोझे जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में सीताराम सिंह के घर बरात आयी थी. दरवाजा लगाने के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी समीप के खलिहान में जा गिरी.
खलिहान में रखे गेहूं के बोझे धू-धू कर जलने लगे. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, असफल रहे. खलिहान में रखा हुआ तीनों बिगहा का गेहूं जल कर राख हो गया. गेहूं किसान ईदन अंसारी, जयराम पासी व हिर्दया यादव का बताया जाता है.
ग्रामीणों के अनुसार ये किसान बटाइदारी पर खेत लेकर खेती करते थे, जिनकी पूंजी सहित कमाई जल कर राख हो गया. सीओ विकास कुमार ने बताया कि फसल नुकसान की किसानों की मुआवजा के लिए नुकसान की जांच कर जिला में रिपोर्ट भेजी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन