चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

चेनारी (रोहतास) : पशु अस्पताल के कर्मचारी केदार राम की 20 दिन पूर्व चोरी की गयी मोटरसाइकिल को पुलिस ने दो चोरों के साथ बरामद कर ली है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर कैमूर जिले के सवार थाना क्षेत्र के मणईचा गांव निवासी दीपक बिंद व भभुआ थाना क्षेत्र के सहारनपुर गांव […]
विज्ञापन
चेनारी (रोहतास) : पशु अस्पताल के कर्मचारी केदार राम की 20 दिन पूर्व चोरी की गयी मोटरसाइकिल को पुलिस ने दो चोरों के साथ बरामद कर ली है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर कैमूर जिले के सवार थाना क्षेत्र के मणईचा गांव निवासी दीपक बिंद व भभुआ थाना क्षेत्र के सहारनपुर गांव के निवासी बंसू बिंद हैं. उन्होंने बताया कि पहले गुप्त सूचना के आधार पर मणईचा गांव के दीपक बिंद की गिरफ्तारी हुई थी.
उससे कड़ी पूछताछ के बाद उसने अंशु बिंद के घर मोटरसाइकिल होने की बातें कहीं. इसके बाद मोटरसाइकिल मालिक को दीपक के साथ चोरी की बाइक खरीदने के नाम पर वंशु बिंद के घर भेजा गया, जहां 15000 रुपये में बाइक बेचने की बातें हुईं. बाइक मालिक ने एटीएम से रुपये निकालने के नाम पर दोनों को भभुआ बाजार ले गया, जहां पूर्व से तैनात पुलिस ने उसे धर दबोच लिया. दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है. इस छापामारी में एसआइ मुन्ना पासवान व रामपुकार दूबे के अलावा अन्य जवान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










