पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन (सदर) : डालमियानगर थाना क्षेत्र के गंगौली मध्य विद्यालय के पास शीशम के बगीचा में पेड़ से लटके एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया. मरनेवाले की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है. शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष राम एकबाल यादव ने बताया कि […]
विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन (सदर) : डालमियानगर थाना क्षेत्र के गंगौली मध्य विद्यालय के पास शीशम के बगीचा में पेड़ से लटके एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया. मरनेवाले की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है. शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष राम एकबाल यादव ने बताया कि 30 वर्षीय युवक का शव गले में रस्सी बांध कर गंगोली मध्य विद्यालय के पास शीशम के पेड़ से लटकाया हुआ था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक उजला शर्ट व काला पैंट पहन रखा था. उसके गले के पास केवल रस्सी का दाग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










