धूमधाम से हुआ मूर्ति विसर्जन

Published at :16 Feb 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से हुआ मूर्ति विसर्जन

चेनारी (रोहतास) : मां सरस्वती के प्रतिमा के साथ युवकों ने भव्य जुलूस निकाली. इसमे भक्ति गीतों पर युवक झुम रहे थे. कोई मां सरस्वती की जय कारी कर रहा था, तो कोई भजन कीर्तन करते हुए क्षेत्र के विभिन्न नदी, तालाब, आहार, नाहर, पोखरी में पहुंच कर मूर्ति का विसर्जन कर रहे थे. इस […]

विज्ञापन
चेनारी (रोहतास) : मां सरस्वती के प्रतिमा के साथ युवकों ने भव्य जुलूस निकाली. इसमे भक्ति गीतों पर युवक झुम रहे थे. कोई मां सरस्वती की जय कारी कर रहा था, तो कोई भजन कीर्तन करते हुए क्षेत्र के विभिन्न नदी, तालाब, आहार, नाहर, पोखरी में पहुंच कर मूर्ति का विसर्जन कर रहे थे. इस दौरान चेनारी बाजार में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. प्रत्येक मोड़ पर बीएमपी, सैप, जिला पुलिस के जवानों के साथ अधिकारी मजिस्ट्रेट मौजूद थे.
थाना अध्यक्ष संजीत कुमार, बीडीओ राजेश कुमार द्वारा लगातार गश्त लगा रहे थे. करगहर प्रतिनिधि के अनुसार, स्टूडेंट क्लब पांडेयपट्टी के तत्वावधान में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि उस कार्यक्रम में लोक गीत कलाकार रीतेश पांडेय गीतों की प्रस्तुति देंगे. आस-पास के स्कूली छात्र व कलाकार जो संगीत में अपनी अभिरूची रखते हैं, उनके द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति की जायेगी. यह कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम पांडेय पुल के समीप स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन