आठ घंटे में बनाया एसी

1,550 रुपये की लागत से सोलर, बैटरी व बिजली से चलनेवाला एसी किया तैयार बिक्रमगंज (रोहतास) : कुछ करने का जज्बा अगर जिद में बदल जाये, तो मुश्किल डगर भी अासान हो जाती है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिक्रमगंज के छात्रों ने. इन्होंने मात्र 1,550 रुपये की लागत में सोलर, बैटरी व बिजली […]
1,550 रुपये की लागत से सोलर, बैटरी व बिजली से चलनेवाला एसी किया तैयार
बिक्रमगंज (रोहतास) : कुछ करने का जज्बा अगर जिद में बदल जाये, तो मुश्किल डगर भी अासान हो जाती है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिक्रमगंज के छात्रों ने. इन्होंने मात्र 1,550 रुपये की लागत में सोलर, बैटरी व बिजली से चलने वाला एयर कंडीशनर (एसी) तैयार कर दिया है.
बिक्रमगंज के हिटजी कोचिंग संस्थान के छात्र कुमार चंद्रकांत, हरिओम कृष्णा, रंजीत सिंह व रोशन सिंह ने यह कमाल कर दिखया है. इन्होंने आठ घंटे में इस एसी को बना दिया.
कैसे तैयार हुआ एसी
छात्र कुमार चंद्रकांत ने बताया कि इसे बनाने के लिए एक 12 वोल्ट की बैटरी, जिसकी लागत एक हजार रुपये है. एक छोटा सोलर, जिसकी लागत 800 रुपये है और बिजली से काम करने के लिए एक पॉवर किट लगता है, जिसकी लागत 500 है.
अन्य उपकरण में एक थर्मोकोल की खाली पेटी, दो सीपीयू मोटर (लागत 200 रुपये), एक छोटे प्लास्टिक का पंखा (लागत पांच रुपये), बर्फ के दो टुकड़े व अन्य तार व बैंड आदि छोटे-छोटे सामान लगा कर इसे तैयार किया गया है. कुमार चंद्रकांत, हरिओम कृष्णा, रंजीत कुमार व रोशन की इस खोज से उनके गुरु आरके श्रीवास्तव काफी खुश हैं. ये तीनों डीपीएस के छात्र हैं.
इस उपकरण को बनाने पर डीपीएस के उप निदेशक अखिलेश कुमार ने भी छात्रों को पुरस्कृत करने की बात कही हैं. काराकाट विधायक संजय यादव ने कहा कि इतने छोटे से शहर में इतनी बड़ी प्रतिभा से वह काफी खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










