जगह-जगह बनायें चेक नाका : आयुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

ससाराम (रोहतास) : एक अप्रैल से प्रदेश में देसी शराबी की बिक्री पर पाबंदी को कड़ाई से लागू करें. ध्यान रखें की किसी भी तरह से देसी शराब की बिक्री न हो. यहां रोक लगने पर जिले में पड़ोस राज्य झारखंड व उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी बढ़ सकती है. […]
विज्ञापन
ससाराम (रोहतास) : एक अप्रैल से प्रदेश में देसी शराबी की बिक्री पर पाबंदी को कड़ाई से लागू करें. ध्यान रखें की किसी भी तरह से देसी शराब की बिक्री न हो. यहां रोक लगने पर जिले में पड़ोस राज्य झारखंड व उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी बढ़ सकती है. इस पर भी रोक के लिए जगह-जगह चेक नाका बनायें.
रोक-थाम के लिए पेट्रोलिंग दस्ता भी बनाये जायेंगे. सड़क, रेल मार्ग, नदी से आवागमन वाले स्थानों पर पैनी नजर रखें. ताकी अन्य प्रदेश से शराब न आ सके. यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहीं. डीआरडीए सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पड़ोसी प्रदेश के सटे जिलों के अधिकारियों से भी कहा गया है कि वह इसमें सहयोग करें, ताकि उनके यहां से शराब की तस्करी न सके. अायुक्त ने डीएम-एसपी से इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया.
इसके अलावा लोगों को शराब का सेवन नहीं करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने डीएम को थाना प्रभारियों व बीडीओ के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करने को कहा.
बैठक में डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो, प्रधान सचिव मद्य निषेध केके पाठक, डीआइजी मोहम्मद रहमान, कैमूर डीएम राजेश्वर सिंह, भोजपुर डीएम वीरेंद्र यादव, एएसपी सुशांत कुमार सरोज, कैमूर के एसपी हरप्रित कौर, बक्सर के एसपी उपेंद्र शर्मा, भोजपुर के एसपी, एएसपी, उत्तर प्रदेश व झारखंड के अधिकारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










