रिटायर्ड शिक्षक को दी गयी विदाई

Published at :05 Feb 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक को दी गयी विदाई

सासाराम (ग्रामीण) : नोखा प्रखंड के मध्य विद्यालय मानी के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विश्राम सिंह को गुरुवार को अंग वस्त्र से सम्मानित कर बिदाई की गयी. बिदाई समारोह में कन्या प्राथमिक विद्यालय सेमरा के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वे अपने सेवाकाल में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया, वह अपूरणीय है. उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : नोखा प्रखंड के मध्य विद्यालय मानी के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विश्राम सिंह को गुरुवार को अंग वस्त्र से सम्मानित कर बिदाई की गयी. बिदाई समारोह में कन्या प्राथमिक विद्यालय सेमरा के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वे अपने सेवाकाल में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया, वह अपूरणीय है.

उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. आगत अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय सेमरा के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने की. कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण दुबे, राम अवधेश राम, आशा कुमारी, मनोज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका व छात्र छात्राएं शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन