अपाहिज बच्ची को ऑपरेशन के बाद मिला नया जीवन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : कृषि कार्य के दौरान अनाज सफाई मशीन के डैने से माथे में लगी चोट के कारण अपाहिज हो गयी एक बच्ची को नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमूहार के चिकित्सकों ने जीवनदान दिया. माथे के अंदर दबे नस का ऑपरेशन करके शरीर के बायीं हिस्से का संवेदना खो चुकी बच्ची को अब […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : कृषि कार्य के दौरान अनाज सफाई मशीन के डैने से माथे में लगी चोट के कारण अपाहिज हो गयी एक बच्ची को नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमूहार के चिकित्सकों ने जीवनदान दिया.
माथे के अंदर दबे नस का ऑपरेशन करके शरीर के बायीं हिस्से का संवेदना खो चुकी बच्ची को अब सामान्य अवस्था में ला दिया है. संस्थान के न्यूरोसर्जन डॉ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि गया जिले के बलिया (गुरुआ) गांव के किसान रामचंद्र प्रसाद की आठ वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी पिछले दिनों धान के खलिहान में ओसावान मशीन की चपेट में आ गयी थी. माथे में लगी चोट के कारण उक्त बच्ची न बोल रही थी और न ही उसके शरीर का बायां हिस्सा काम कर रहा था. डॉ कुमार ने बताया कि उक्त बच्ची की जांच के बाद पाया गया कि उसके दिमाग की नस दब जाने से ऐसा हो रहा है.
न्यूरोसर्जरी के माध्यम से विगत दिनों उसका सफल ऑपरेशन करके शिवानी को बिल्कुल ठीक कर दिया गया. अब वह अपना बायां हाथ पांव चला रही है. इस सफल ऑपरेशन से निश्चेतना विभाग के चिकित्सक डॉ एएन सिंह व न्यूरो विभाग में सहयोगी कनीय चिकित्सक जयशंकर कुमार व डॉ विजेंद्र की टीम शामिल थी. ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और घरवाले इसे एक चमत्कार की तरह मान रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










