नगर पर्षद की उप मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव

Published at :03 Feb 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद की उप मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव

डेहरी ऑन सोन : डेहरी नगर पर्षद की उप मुख्य पार्षद सुनीता देवी के खिलाफ 15 पाषर्दों ने अविश्वास का नोटिस सोमवार की शाम को मुख्य पार्षद को थमा दी. वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी को भी इससे संबंधित पत्र दिया है. पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पीछे के कारणों को बताते हुए लिखा है कि पार्षदों […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन : डेहरी नगर पर्षद की उप मुख्य पार्षद सुनीता देवी के खिलाफ 15 पाषर्दों ने अविश्वास का नोटिस सोमवार की शाम को मुख्य पार्षद को थमा दी. वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी को भी इससे संबंधित पत्र दिया है.
पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पीछे के कारणों को बताते हुए लिखा है कि पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार करना तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं. इससे संबंधित छाया प्रति भी संलग्न किया गया है. पार्षदों ने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, अपने पद का दुरुपयोग कर संवेदकों को लाभ पहुंचाने व राजस्व को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है. पत्र में कहा है कि सभी पार्षद उप मुख्य पार्षद के क्रियाकलाप से असंतुष्ट हैं.
इसलिए, उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विधि के अनुरूप बैठक की है व विधि के अनुरूप इस संबंध में मुख्य पार्षद बैठक आहूत करें. अविश्वास व्यक्त करने वालों में पार्षद मनोज कुमार, सुषमा देवी, सुमन देवी, अंशमुनी देवी, अमरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुशीला देवी, बिंदा देवी, मीरा देवी, तपेश्वर सिंह, मीना देवी, अनमोला सिंह, अनिता शर्मा, धर्मू चौधरी व विशाखा सिंह हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन