दुर्गंध से जीना मुहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

– बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नगर पर्षद नहीं देती ध्यान सासाराम (सदर) : वार्ड नंबर चार के गजराढ़ मुहल्ले में सड़क किनारे लगे कचरे के अंबार से मुहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे निकल रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कई लोगों ने तो […]
विज्ञापन
– बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नगर पर्षद नहीं देती ध्यान
सासाराम (सदर) : वार्ड नंबर चार के गजराढ़ मुहल्ले में सड़क किनारे लगे कचरे के अंबार से मुहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे निकल रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है.
कई लोगों ने तो उक्त सड़क से गुजरना ही छोड़ दिये हैं. मुहल्लावासियों का कहना है कि गंदगी को लेकर कई बार नगर पर्षद से गुहार लगायी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. सड़क के किनारे लगे कचरे के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जो हर दिन उक्त सड़क से होकर की पढ़ने आते-जाते हैं.
दुर्गंध के कारण छात्र-छात्राएं नाक पर रूमाल रख कर उक्त रास्ते से होकर गुजरती हैं.मुहल्लावासियों का कहना है कि पिछले एक माह पहले मुहल्ले में लगे कचरे की सफाई की गयी थी. लेकिन, एक माह से अधिक होने के बाद भी सफाइकर्मी मुहल्ले में नहीं पहुंचे हैं. इससे मुहल्ले में कई जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है. अगर, एक सप्ताह के अंदर कचरों की सफाई नहीं की गयी, तो बाध्य होकर मुहल्लावासी आंदोलन करने को विवश होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










