शिक्षक नियोजन कैंप में अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम( रोहतास) : जिला शिक्षा विभाग द्वारा उर्दू एवं बंगला शिक्षकों के नियोजन के लिए सोमवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में कैंप लगाया. इस कैंप में देर शाम तक नियोजन की प्रक्रिया चली. इस नियोजन कैंप में पर भारी कुव्यवस्था रही. मेधा सूची का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के हंगामा करने के बाद […]
विज्ञापन
सासाराम( रोहतास) : जिला शिक्षा विभाग द्वारा उर्दू एवं बंगला शिक्षकों के नियोजन के लिए सोमवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में कैंप लगाया. इस कैंप में देर शाम तक नियोजन की प्रक्रिया चली.
इस नियोजन कैंप में पर भारी कुव्यवस्था रही. मेधा सूची का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के हंगामा करने के बाद आनन-फानन में मेधा सूची लगायी गयी. लेट से मेधा सूची जारी होने के कारण सूची में अपना नाम देखने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्का मुक्की होने लगी.
सबसे विचित्र स्थिति नौहट्टा प्रखंड के छह से आठ वाले नियोजन कैंप में देखेन को मिली, जहां लिखा गया था कि यहां एक भी आवेदक नहीं है. वहां महिला अभ्यर्थियों के लिए चार सीट रिक्त बताया गया. इसके लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ. कई जगहों पर रिक्तियों की लंबी सूची लगी थी, लेकिन सिर्फ अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए थी.
लेकिन, इन कोटो से एक भी आवेदन नहीं प्राप्त हुआ. ऐसे में अन्य कैटेगरी के उर्दू अभ्यर्थी नियोजन से वंचित हो गये. वंचित अभ्यर्थियों का कहना है कि सिर्फ कैंप लगा कर खानापूर्ति की गयी है. विभाग पूरी तरह से लापरवाह है. नियोजन के नाम पर उन्हें बरगलाया जा रहा है. डीपीओ स्थापना विवेक कुमार ने बताया कि 24 नियोजन इकाई बनाये गये थे. इनमें 284 सीटों पर 130 अभ्यर्थियों का नियोजन हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










