लड़की को भगानेवाला फौजी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएफ का है जवान लड़की भी बरामद काराकाट (रोहतास) : बुढ़वल गांव से नाबालिग लड़की को एक माह पूर्व भगा कर ले जाने वाले फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार फौजी बीएसएफ का जवान है, जो बुढ़वल टोला निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ पूर्णवासी यादव का पुत्र आलोक कुमार बताया जाता है . […]
विज्ञापन
बीएसएफ का है जवान लड़की भी बरामद
काराकाट (रोहतास) : बुढ़वल गांव से नाबालिग लड़की को एक माह पूर्व भगा कर ले जाने वाले फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार फौजी बीएसएफ का जवान है, जो बुढ़वल टोला निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ पूर्णवासी यादव का पुत्र आलोक कुमार बताया जाता है .
बुढ़वल निवासी लड़की के पिता अक्षय सिंह के बयान पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी में आलोक कुमार सहित पिता पूर्नवासी राम, अशोक कुमार, निशा देवी व उनकी मां को भी आरोपित बनाया गया है. गिरफ्तार फौजी शादीशुदा व एक बच्ची के पिता हैं. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि सात जनवरी को मेरी लड़की गोड़ारी बाजार आयी थी.
लेकिन, उसके बाद घर नहीं लौटी . उसके बाद थाने में सूचना दी गयी थी. काफी खोजबीन की, लेकिन मेरी लड़की नहीं मिली. मुझे सूचना मिली कि बुढ़वल टोला निवासी अलोक कुमार मेरी पुत्री को भगा ले गया है.
मैं लड़के के परिजनों से अपनी लड़की के लिए काफी गुहार लगायी, लेकिन बहाना बनाया गया कि मेरा बेटा नौकरी पर है. यह उसका काम नहीं है. लेकिन, सोमवार को पुलिस फौजी सहित लड़की को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को थाने में रखा गया है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










