क्रिकेट में जयनगर ने छपरा को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयडियल क्रिकेट क्लब की तरफ शंकरपुर के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन समाजसेवी इंजीनियर ललन सिंह व थानाध्यक्ष विवेक राज ने किया. अतिथियों ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बढ़ाता है. बच्चों में स्पर्धा की भावना […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला (रोहतास) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयडियल क्रिकेट क्लब की तरफ शंकरपुर के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन समाजसेवी इंजीनियर ललन सिंह व थानाध्यक्ष विवेक राज ने किया. अतिथियों ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बढ़ाता है.
बच्चों में स्पर्धा की भावना बढ़ती है, जो कि उज्ज्वल भविष्य के संकेत है. फाइनल मैच जयनगर व छपरा की टीमों के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनगर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 116 रन बनाये. जवाब में छपरा 10.5 आेवरों में मात्र 50 रन पर सिमट गयी.
जयनगर क्रिकेट टीम के कप्तान को विजेता का शील्ड दिया गया. इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को मेडल भी दिया गया. इस मौके पर कामता यादव, गया कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अरफरोज आलम सहित कई गण्यमान्य भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










