ट्रेन डकैती के दो आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

– औरंगाबाद के रहने वाले हैं दोनों आरोपित सासाराम (ग्रामीण) : एक पखवारा पूर्व गया-मुगलसराय रेलखंड के करवंदिया रेलवे स्टेशन के पास मुगलसराय-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में हुई लूट के मामले में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त छापेमारी के दौरान दो ट्रेन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो सिम सहित लूट के […]
विज्ञापन
– औरंगाबाद के रहने वाले हैं दोनों आरोपित
सासाराम (ग्रामीण) : एक पखवारा पूर्व गया-मुगलसराय रेलखंड के करवंदिया रेलवे स्टेशन के पास मुगलसराय-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन में हुई लूट के मामले में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त छापेमारी के दौरान दो ट्रेन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से दो सिम सहित लूट के अन्य समान भी बरामद किये गये हैं. इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि सात नवंबर को उक्त ट्रेन में लूट की घटना का अंजाम सशस्त्र अपराधियों ने दिया था. इस दौरान रेल यात्रियों से लाखों रुपये लूटे गये थे. लूटे गये रेलयात्री व्यवसायी थे. इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है.
इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपित औरंगाबाद जिले के ओबरा निवासी कमलेश पासवान व धनजी पासवान हैं. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. दोनों आरोपितों के बयान से कई मामलों का खुलासा हुआ है. बाकी अपराधियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी. उन्होंने कहा कि दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस राहत की सांस ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










