सासाराम के व्यवसायी की डेहरी में हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2015 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन (सदर) : सासाराम मॉडल थाना क्षेत्र के काली स्थान निवासी 40 वर्षीय जयप्रकाश की शनिवार की रात अपराधियों ने हत्या कर दी. पुलिस ने डेहरी रेल पुल के पास सोन नदी के तट से रविवार को व्यवसायी का शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार, सासाराम के रोहतास महिला कॉलेज के गेट के […]
विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन (सदर) : सासाराम मॉडल थाना क्षेत्र के काली स्थान निवासी 40 वर्षीय जयप्रकाश की शनिवार की रात अपराधियों ने हत्या कर दी. पुलिस ने डेहरी रेल पुल के पास सोन नदी के तट से रविवार को व्यवसायी का शव बरामद किया.
जानकारी के अनुसार, सासाराम के रोहतास महिला कॉलेज के गेट के सामने जेनरल स्टोर चलानेवाला जयप्रकाश शनिवार की रात दुकान बंद कर अपने घर पहुंचा और दुकान की चाबी व मोबाइल घर में रख कर रात करीब आठ बजे लश्करीगंज के एक व्यवसायी के पास पैसा मांगने के लिए जाने की बात अपने परिजनों से कह कर घर से निकला था, उसके बाद वह घर नहीं लौटा. रविवार को पुलिस ने व्यवसायी का शव डेहरी रेल पुल के पास सोन नदी के तट से बरामद किया.
इस संबंध में डेहरी नगर थानाध्यक्ष ईश्वरचंद विद्यासागर ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया. मृतक के छोटे भाई ने शव का शिनाख्त करते हुए इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. आशंका है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए सोन नदी में फेंक दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










