पीट कर वृद्ध की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम(ग्रामीण) : दरिगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार की सुबह गांव के ही पांच अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया खैरा निवासी स्वर्गीय राम नारायण सिंह के बेटे 65 वर्षीय जगदीश सिंह अपने खेत […]
विज्ञापन
सासाराम(ग्रामीण) : दरिगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार की सुबह गांव के ही पांच अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया खैरा निवासी स्वर्गीय राम नारायण सिंह के बेटे 65 वर्षीय जगदीश सिंह अपने खेत को देखने बधार में गये हुए थे. इसी दौरान गांव के पांच लोगों ने उसे घेर कर लाठियों मारना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
परिजनों ने जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल सासाराम लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
हालांकि, घटना में बनाये गये आरोपित के नाम पुलिस गुप्त रखे गये हैं. घटना का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. थानाध्यक्ष के मुताबिक, आपसी विवाद का परिणाम बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक आरोपित फरार बताये गये हैं. पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










