बंद शराब की दुकानों को भी सील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : उत्पाद विभाग ने चुनाव के पूर्व सभी शराब दुकानों को सील कर दिया है. इसके अलावा जिन दुकानदारों ने खुद से अपनी दुकानें बंद कर दी है उसे भी घूम-घूम कर विभागीय अधिकारी सील कर रहे हैं. इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ आनंद कुमार ने बताया कि विभाग के इंस्पेक्टर […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : उत्पाद विभाग ने चुनाव के पूर्व सभी शराब दुकानों को सील कर दिया है. इसके अलावा जिन दुकानदारों ने खुद से अपनी दुकानें बंद कर दी है उसे भी घूम-घूम कर विभागीय अधिकारी सील कर रहे हैं. इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ आनंद कुमार ने बताया कि विभाग के इंस्पेक्टर व अवर निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं, ताकि चुनाव कार्य प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि दुकानें 48 घंटे पूर्व सील किया गया है, जो चुनाव के दिन तक बंद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जायेगी, उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी व उनके लाइसेंस भी रद्द करने की दिशा में पहल की जायेगी. अवर निरीक्षण रंजन प्रसाद ने बताया कि शहर की सभी दुकानें बुधवार की देर शाम ही सील कर दी गयी. इसके अलावे अन्य दुकानें भी बुधवार को ही बंद कर दी गयी, बावजूद विभाग द्वारा उसे सील किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










