निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

-ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए प्रत्याशी ने नहीं ली थी अनुमति सासाराम (ग्रामीण) : दरिगांव थाने की पुलिस ने बुधवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार के प्रचार वाहन को जब्त कर उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी. इस मामले में दरिगांव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्दलीय […]
विज्ञापन
-ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए प्रत्याशी ने नहीं ली थी अनुमति
सासाराम (ग्रामीण) : दरिगांव थाने की पुलिस ने बुधवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार के प्रचार वाहन को जब्त कर उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी.
इस मामले में दरिगांव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के वाहन का लाइसेंस तो विभाग ने दिया था, लेकिन ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए प्रत्याशी ने अनुमति नहीं ली थी.
इसके कारण ही प्रचार वाहन को जब्त किया गया है. उस पर लगाये गये लाॅउडीस्पीकर को भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि जब्त किये गये प्रचार वाहन को सुरक्षित रखा गया है व निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










