प्रधानमंत्री की रैली में चार लाख लोगों के आने का दावा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम( नगर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ अक्तूबर को सुअरा में आयोजित जनसभा में चार लाख लोग भाग लेंगे उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महा सचिव सह शाहाबाद प्रक्षेत्र प्रभारी सुधीर शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही.उन्होंने बताया कि रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.कार्यकर्ता रात दिन सभा […]
विज्ञापन
सासाराम( नगर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ अक्तूबर को सुअरा में आयोजित जनसभा में चार लाख लोग भाग लेंगे उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महा सचिव सह शाहाबाद प्रक्षेत्र प्रभारी सुधीर शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही.उन्होंने बताया कि रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.कार्यकर्ता रात दिन सभा की तैयारी में लगे हुए है.
उन्होंने बताया कि रोहतास कैमूर के 11 विधानसभा क्षेत्रों के आठ विधानसभा पर भाजपा एवं तीन सीट पर सहयोगी दल रालोसपा लड़ रही है. इन सभी सीटों पर राजग गठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज करायेगी.उन्होंने कहा कि भाजपा जात पात से उपर उठ कर बिहार के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है. इसलिए प्रधानमंत्री की भाषण सुनने के लिये खास कर युवाओं में काफी उत्साह है.प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










