''डेहरी के विकास के लिए जिंदा हूं''

Published at :03 Oct 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
''डेहरी के विकास के लिए जिंदा हूं''

डेहरी ऑन सोन : राजद प्रत्याशी मोहम्मद इलियास हुसैन ने शुक्रवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं के आशीर्वाद से राज्य में महागठबंधन की सरकार बननी तय है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा और तेज गति से बहेगी. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन : राजद प्रत्याशी मोहम्मद इलियास हुसैन ने शुक्रवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाताओं के आशीर्वाद से राज्य में महागठबंधन की सरकार बननी तय है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा और तेज गति से बहेगी.
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के विकास के लिए जो सपना देखा है उसे पूरा करने के लिए अपना तन-मन लगा दूंगा. श्री हुसैन ने शुक्रवार को ओझवलिया, दुर्गापुर, भड़कुड़िया, भैसहां, घोघहा, गोड़ैला व पांडेयपुर आदि गांवों का दौरा किया. उनके साथ मुखिया कमलेश यादव, नन्हकू यादव, धीरेंद्र गुप्ता, जुट उपाध्याय, राजद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, प्रिंस सोनी, श्यामराज यादव, नंद यादव, संजीव शर्मा, छोटे सिंह, जदयू नेत्री आभा सिंह व शशि देवी आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन