12 गांवों में एक सप्ताह से नहीं है बिजली

Published at :17 Sep 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
12 गांवों में एक सप्ताह से नहीं है बिजली

ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर किया प्रदर्शन केबल में खराबी आने से हुई समस्या सासाराम(ग्रामीण) : आकासी पंचायत के करीब 12 गावों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. लेकिन, बिजली विभाग के अधिकारी आपूर्ति बहाल करने की दिशा में न तो कोई पहल रहे हैं व न सही जवाब दे पा रहे […]

विज्ञापन
ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर किया प्रदर्शन
केबल में खराबी आने से हुई समस्या
सासाराम(ग्रामीण) : आकासी पंचायत के करीब 12 गावों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. लेकिन, बिजली विभाग के अधिकारी आपूर्ति बहाल करने की दिशा में न तो कोई पहल रहे हैं व न सही जवाब दे पा रहे हैं.
इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. बिजली आपूर्ति ठप रहने से जहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं खेती के काम पर भी असर पर रहा है़
मोकर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास 10 दिन पूर्व महज केबुल पंचर होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी. अधिकारियों की मानें तो स्थानीय अधिकारियों को केबुल भी मुहैया करा देने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है.
बिजली आपूर्ति को नियमित नहीं कराने के कारण करीब 12 गांवों के लोग न केवल परेशान हैं, बल्कि आक्रोशित भी हैं. बुधवार की सुबह तीन-चार गांवों के लोगों ने इस समस्या को लेकर आकासी पथ को जाम कर प्रदर्शन भी किया. लेकिन, किसी न इस ध्यान नहीं दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन